अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संजू भैया और अरुण गोविल को बॉलीवुड ने ऐसे सम्मानित किया, पूरा माहौल भावुक

On: February 14, 2026 7:45 PM
Follow Us:
ram
---Advertisement---

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)

बॉलीवुड के राम लला यानी रामायण फेम सांसद अरुण गोविल और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नेता संजू भैया का मुंबई में ऐसा भव्य स्वागत हुआ कि पूरा माहौल खुशी से भर गया! फेडेरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज (FWICE) ने वेदा कुनबा थिएटर में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां राम और संजू भैया को फूलों से लादकर सम्मानित किया गया। यह इवेंट सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर किया गया, जिसमें बॉलीवुड की तमाम संस्थाओं के बड़े-बड़े पदाधिकारी और प्रेस-मीडिया के लोग शामिल हुए।

फेडेरेशन ने सभी प्रमुख संस्थाओं के मुख्य पदाधिकारियों को बुलाया था ताकि सब मिलकर अरुण गोविल जी और नवनिर्वाचित भाजपा नेता गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू भैया) का स्वागत कर सकें। संजू भैया नालासोपारा से मनपा कॉरपोरेटर चुने गए हैं और फेडेरेशन के कोषाध्यक्ष के साथ-साथ फिल्म मजदूर संगठन के महासचिव भी हैं। दोनों का फूलों से स्वागत करते हुए सबने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सिने स्टिल टी.वी. और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव अतुल राजकुले, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मुंडे, कोषाध्यक्ष सतीश घुसाले और कमेटी मेंबर फीरोज़ हाश्मी ने खास तौर पर अरुण गोविल जी और संजू भैया को बधाई दी। सबने कहा कि अरुण गोविल जी अब सांसद बनकर इंडस्ट्री की आवाज संसद तक पहुंचा रहे हैं, जबकि संजू भैया मजदूरों और वर्कर्स के हितों के लिए हमेशा आगे रहते हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडस्ट्री के लोगों के लिए एकजुट होने का शानदार मौका साबित हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!