अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana के अस्पतालों में होगा ये बड़ा बदलाव, नाइट ड्यूटी वाले स्टाफ को मिलेगी ये सुविधाएं

On: January 16, 2025 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरियाणा: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की वारदात के बाद सुप्रीम कोर्ट की नेशनल टास्क फोर्स की सिफारिशें अब Haryana में भी लागू की जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने आदेश जारी करने के साथ साथ टास्क फोर्स की रिपोर्ट सभी सिविल सर्जन, आईएमए, आईडीए व निजी अस्पतालों के लिए जारी की है। साथ ही 18 जनवरी तक इस बारे में आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए हैं।

दिल्ली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे Haryana के मुख्यमंत्री और मंत्री

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक अब Haryana प्रदेश के अस्पतालों में जल्द ही रात के समय ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व नर्स आदि को परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा उनकी सुरक्षा भी पहले से अधिक पुख्ता की जाएगी। नतीजतन सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को पुलिस से अपना चरित्र सत्यापन कराना होगा, जिसमें उनकी मानसिक स्थिति की भी जांच होगी। Haryana में 500 या इससे अधिक बेड वाले अस्पतालों में सेफ्टी कंट्रोल रूम बनाना होगा। अस्पताल के प्रवेश-निकास, एमरजेंसी, कोरिडोर, आईसीयू आदि में सीसीटीवी लगाने होंगे। बड़े अस्पताल में पुलिस चौकियां भी स्थापित कर सकते हैं। साथ ही जिन अस्पताल परिसरों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है, उसे ठीक करने की सिफारिश भी की गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply