अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रभात-फेरी रोकने के मामले में एसडीएम बिसौली पर लटकी कार्रवाई की तलवार..

On: January 27, 2026 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रभात-फेरी रोकने के मामले में एसडीएम बिसौली पर लटकी कार्रवाई की तलवार..

बदायूं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभातफेरी रोकने के मामले में अब एसडीएम बिसौली पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।भाजपा के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर डीएम अवनीश राय ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इस मामले में पहले इंस्पेक्टर समेत चार लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।सीओ को भी हटा दिया गया है।अब एसडीएम की जांच शुरू की गई है।

माघ माह में प्रभातफेरी निकाले जाने के दौरान 16 जनवरी की सुबह बवाल हो गया था।दूसरे समुदाय की शिकायत पर रास्ता विवादित बताते हुए प्रशासन ने रोक लगाई तो लोग उग्र हो गए। करीब 50 साल पुराना परंपरागत रास्ता बताते हुए ग्रामीण उसी रास्ते से यात्रा निकालने की जिद पर डटे तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें भगाया।भगदड़ में महिला व युवकों समेत दस लोग घायल हो गए थे।

ग्रामीणों का आरोप था कि एसडीएम बिसौली के इशारे पर पुलिस ने लाठी फटकारी थी।ग्रामीणों का कहना था कि वह माघ महीने में लगातार कई साल से प्रभातफेरी निकालते आ रहे हैं। सुबह करीब छह बजे कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने प्रभात-फेरी में शामिल लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया।गांव के लोग अड़े रहे तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं।इस मामले में अब डीएम ने एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी को जांच अधिकारी बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।एडीएम प्रशासन अरुण कुमार व एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी को जांच सौंपी गई है।रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-अवनीश राय, डीएम

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: पानी समझकर शराब में मिला लिया केमिकल, पीने से दो लोगों की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

Badaun News: देखो…आरोपी अजय प्रताप का रसूख टूट रहा है’, सफेदपोश आका भी न बचा सके बुलडोजर के पंजे से,

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Leave a Reply

error: Content is protected !!