महिला अस्पताल से प्रसूताओं को ले जाने में चर्चा में आ चुका है तीनों महिलाओं का नाम
जेल भेजे गए आरोपियों में यशपाल रिटायर्ड दरोगा तो अमन प्रधान का बेटा
बदायूँ।पुलिस ने भले ही बच्ची के अपहरणकांड के खुलासे में नवजात शिशुओं की तस्करी का जिक्र नहीं किया है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई सच उजागर किए हैं, जिसे पुलिस अभी गोपनीय बनाए हुए है।तीनों महिलाओं के नाम पहले भी कई बार प्रसव की दलाली को लेकर चर्चा में आए थे, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो की।आरोपियों ने बताया कि वह बिना ब्याही मां पर नजर रखते थे। जो बच्चा रखना नहीं चाहती थीं, उनके नवजातों को लेकर जरूरतमंद लोगों को बेच दिया करते थे।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

