अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चंदीला चौक पर वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा बदमाश police के हत्थे चढ़ा

On: December 5, 2024 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फरीदाबाद। जमानत पर बाहर आने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के चंदीला चौक पर एक और वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा बदमाश police से मुठभेड़ में पकड़ा गया। विपिन नाम के इस आरोपित पर फरीदाबाद में सात, नोएडा में दो और गुरुग्राम में चोरी की एक वारदात को अंजाम देने के पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
कुछ समय पहले ही जमानत पर आया था बाहर
आरोपित अभी कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। ताजा मामले में यह जानकारी मिली है कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी महेंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि अंतरराज्यीय लूट और चोरी करने वाले गिराेह का एक सदस्य विपिन ग्रेटर फरीदाबाद में चंदीला चौक के पास रेकी कर रहा है। वह अपने साथियों संग एक और वारदात करने के इरादे से यह सब कर रहा है।
police ने पीछा किया तो भागने लगा बदमाश
सूचना पाकर महेंद्र अपनी टीम के सदस्य संदीप, सिपाही हरकेश और सिकंदर के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी देखकर विपिन अपनी कार लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर जाकर बदमाश की गाड़ी को घेर लिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!