अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शादी के कपड़े लेने निकला दूल्हा लापता,बरात अटकी,लड़की पक्ष ने लगाया दहेज का आरोप..

On: December 10, 2024 2:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शादी के कपड़े लेने निकला दूल्हा लापता,बरात अटकी,लड़की पक्ष ने लगाया दहेज का आरोप..

बदायूं।बिनावर थाना क्षेत्र में घर से शादी के लिए शेरवानी व अन्य कपड़े लेने के लिए निकला दूल्हा अचानक लापता हो गया। दूल्हा बाइक से उझानी के बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकला था।शाम को दूल्हे की बाइक बदायूं शहर के खेड़ा नवादा चौकी के पास मिली। बरात सोमवार की शाम दातागंज जानी थी,लेकिन दूल्हे का पता नहीं चला। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।

कस्बा बिनावर निवासी राजपाल साहू के बेटे सरवन की शादी दातागंज निवासी युवती से तय हुई थी। शादी की सभी तैयारी पूर्ण हो गई थी। सोमवार को शाम दातागंज के लिए बरात रवाना होनी थी। इसके लिए सुबह सरवन अपने परिजनों से उझानी शादी के कपड़े लेने की बात कहकर बाइक से निकल गया।

दोपहर जब दूल्हा घर नहीं पहुंचा तो उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। शाम को लगभग छह बजे परिजन बदायूं के खेड़ा नवादा चौकी के पास पहुंचे तो बीज की दुकान के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद युवक की तलाश बदायूं शहर में शुरू कर दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

लड़की पक्ष ने लगाया आरोप:-दुल्हन पक्ष के लोग बरात आने का इंतजार करते रहे। युवक के पिता ने शाम को फोन करके उन्हें मामले की जानकारी दी। देर शाम मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। शादी से पहले दूल्हा लापता होने से दोनों पक्ष के लोग सकते हैं। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने दातागंज थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने दूल्हे को गायब कर दिया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!