अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान नगर को शासन से कान्हा गौशाला निर्माण के लिए एक करोड़ छियासठ लाख रुपये की राशि की अवमुक्त

On: September 27, 2025 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान नगर को शासन से कान्हा गौशाला निर्माण के लिए एक करोड़ छियासठ लाख रुपये की राशि की अवमुक्त

शीघ्र ही निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी प्रारंभ

कान्हा गौशाला का निर्माण ग्राम पंचायत समदा में सरकारी भूमि पर होगा

अब सहसवान नगर में नहीं घूम सकेंगे घुमंतू गोवंशीय पशु

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सहसवान नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र के अंदर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को रोकने के उद्देश्य एक करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए धनराशि अब मुक्त कर दी गई है।कान्हा गौशाला के निर्माण होते ही घुमंतू गोवंशीय पशुओं को गौशाला में भेज दिया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की शासन द्धारा नगर के घुमंतू गोवंशीय पशुओं को रोकने के लिए एक करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।धनराशि उपलब्ध होते ही कार्यदाई संस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

जैसे ही टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूरा होगा कार्यदाई संस्था द्धारा कान्हा गौशाला का सहसवान नगर की सीमा पर स्थित सहसवान कछला मार्ग से ग्राम शुक्रुल्लाहपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत समदा में सरकारी भूमि पर 3500 स्क्वायर सेंटीमीटर पर कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत भ्रमण करने वाली घुमंतू गोवंशीय पशुओं को गौशाला में भेज दिया जाएगा।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!