सहसवान कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का पहला मामला हुआ दर्ज
नाम जाति बदलकर अन्य प्रदेश में किया निकाह
युवा प्रांत गौरक्षक प्रमुख ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान।थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के युवा प्रांत गौ रक्षक विहिंप प्रमुख ब्रज प्रांत ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके संज्ञान में आया है की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैरपुर मानपुर निवासी नाजिम पुत्र राजेश ने नाम एवं जाति बदलकर नाबालिक युवती को प्रलोभन तथा डरा-धमका कर उससे केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में निकाह कर लिया है।तथा युवती को प्रताड़ित कर रहा है। विहिप प्रमुख ने मामला लव जिहाद का बताते हुए तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग युबती को तत्काल सुरक्षित बरामद करने को कहा है।
ब्रज प्रांत प्रमुख के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 511 धारा 137/2 87 के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

