अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कनेक्शन काटने पर विधुत टीम के साथ की मारपीट,मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112,जेई ने पुलिस को दी तहरीर

On: February 27, 2025 9:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कनेक्शन काटने पर विधुत टीम के साथ की मारपीट,मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112,जेई ने पुलिस को दी तहरीर

बिनावर।थाना क्षेत्र के गांव मई रजऊ में मंगलवार को कनेक्शन काटने के विरोध में उपभोक्ता ने परिजनों की मदद से विद्युत टीम के साथ मारपीट कर दी।सूचना पर डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया।जेई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बिनावर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है।कि मंगलवार को वह टीम के साथ मईरजऊ गांव विद्युत चोरी एवं राजस्व की वसूली को लेकर लेकर गए थे। चेकिंग के दौरान टीम को पता लगा कि संजीव कुमार नाम के उपभोक्ता के कनेक्शन बकाया बिल होने के चलते पूर्व में काट दिया गया था, जिसे उपभोक्ता द्वारा पुन: जोड़ लिया गया था।जब उन्होंने फिर से कनेक्शन काटकर बकाया बिजली बिल जमा करने की बात कही। इस पर संजीव उग्र हो गया। उसने परिवार के लोगों को बुला लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!