अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कमरे में फंदे से लटका मिला था नर्सिंग की छात्रा का शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

On: October 5, 2025 4:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कमरे में फंदे से लटका मिला था नर्सिंग की छात्रा का शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

गोरखपुर निवासी नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

बदायूं के वजीरगंज में नर्सिंग की छात्रा का शव बहन के कमरे में फंदे से लटका मिला था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।परिवार के लोग शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

गोरखपुर की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ईशा का शव शुक्रवार को सीएचसी वजीरगंज परिसर में बने आवास में मिला था।वह बरेली से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी बड़ी बहन रितू नर्स है और सीएचसी वजीरगंज में तैनात है। एक पखवाड़े पहले ही ईशा अपनी बहन रितु के पास वजीरगंज आई थी।
शुक्रवार को रितू अपने मंगेतर के साथ बदायूं किसी काम से गई थी। पड़ोस के लोगों ने दोपहर करीब दो बजे उसकी बहन ईशा का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे लटका देखा।उन्होंने पुलिस और उसकी बहन को सूचना दी।

माता-पिता अरुणाचल प्रदेश में करते हैं नौकरी:- पुलिस ने शनिवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।शव लेकर परिवार के लोग गोरखपुर को रवाना हो गए। ईशा के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में रहकर नौकरी करते हैं।
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है।आत्महत्या की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!