अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खंड विकास अधिकारी ने काम न करने वाले लापरवाह 12 सचिवों का चार दिन का काटा वेतन

On: December 31, 2025 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खंड विकास अधिकारी ने काम न करने वाले लापरवाह 12 सचिवों का चार दिन का काटा वेतन

एक सचिव का स्थानांतरण कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा पत्र

विकासखंड कार्यालय में मचा हड़कंप, एक लिपिक पर भी गिर सकती है गाज

सहसवान (बदायूं) दहगवां खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत में तैनात 15 ग्राम पंचायत सचिवो को शासन की नीति के अनुरूप कार्य न करने में गंभीर लापरवाही मानते हुए 12 ग्राम पंचायत सचिवो का चार दिन का वेतन भुगतान काटने के निर्देश वरिष्ठ लेखाकार को दिए हैं।साथ ही वेतन भुगतान काटे जाने की जानकारी से जिला पंचायत राज अधिकारी को भी आदेश प्रति भेजी है।जबकि एक ग्राम पंचायत अधिकारी को शासन की नीति एवं कार्यों को धरातल पर दिखाई न देने तथा अधिकारियों को गुमराह करने का गंभीर आरोप मानते हुए विकास खंड कार्यालय दहगवां क्षेत्र से जनपद के किसी अन्य विकास खंड कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने का पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज कर अनुरोध किया है।

ज्ञात रहे विकास खंड कार्यालय दहगवां क्षेत्र की 79 ग्राम पंचायत पर 15 ग्राम पंचायत सचिव नियुक्त है।जिसमें कार्यालय की पंचायत पर तैंनात 12 ग्राम पंचायत सचिवों को दायित्व का निर्वाहन न करने शासन की नीति के अनुरूप कार्य न करने दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए माह दिसंबर के वेतन में चार दिन का वेतन काटा गया है।
चार दिन का वेतन काटने से ग्राम पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है विकासखंड कार्यालय में तैनात एक लिपिक को समय अवधि में कार्य का निस्तारण न करने शासन की नीति के अनुरूप कार्य न करने को गंभीर मानते हुए उसके विरुद्ध भी कभी भी स्थानांतरण की गाज कर सकती है।खंड विकास अधिकारी ने एक ग्राम पंचायत सचिव को अन्य किसी विकासखंड कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने के लिए पत्र लिखकर जिला पंचायत राज अधिकारी से सिफारिश की है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!