तीसरे दिन भी नही हो सकी हत्यारोपी सतीश की गिरफ्तारी,पुलिस की तीन टीमें जुटी तलाश में
बहन का रिश्ता पक्का कर लौट रहे संभल के युवक की गोली मारकर कर दी थी हत्या
बदायूँ।बहन का रिश्ता पक्का कर लौट रहे संभल के युवक की हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि हत्या आरोपी व उसके अज्ञात साथियों की तलाश में थाना पुलिस के साथ टीमें में तलाश में जुटी हुई है, लेकिन एक भी आरोपी व उसके साथियों का पता नहीं लगा सकी है।
थाना जरीफनगर क्षेत्र बस्तुईता गांव में सोमवार शाम संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हरपरी की मढड्या के रहने वाले कैलाश पुत्र कोमिल सिंह अपने बहना का रिश्ता तय करने के बाद अपने फुफेरे भाई को छोड़ने के लिए करियावैन गांव जा रहे थे।इसी दौरान बस्तुईता के ही रहने वाले सतीश यादव पुत्र छोटे यादव ने अपने साथियों के साथ कैलाश की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया लेकिन इसके बाद भी सतीश का कोई पता नहीं चला सका है। पुलिस ने तलाशने के नाम पर उसके रिश्तेदारों के अलावा कई अन्य जगहों पर भी दबिश दे रही है,ताकि हत्या आरोपी सतीश यादव की गिरफ्तारी की जा सके।
कोमिल ने भी अपने बेटे के हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग ही है।वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी की तलाा जा रही है।जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जााएगी।आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजह से सामने आएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

