हैदराबाद- Telangana के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) की सुरंग की छत का एक हिस्सा ढहने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सुरंग में 8 से 10 मजदूप फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हैदराबाद में भूकंप के झटके, मुलुगु में 5.3 तीव्रता!
Telangana सुरंग के 123-1 किलोमीटर अंदर छत गिर गई
बताया जा रहा हैं कि घटना तब हुई जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे, तभी सुरंग के 123-1 किलोमीटर अंदर छत गिर गई। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में संख्या बताए बिना संकेत दिया गया है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम आंकलन के लिए सुरंग के अंदर गई है और उसने पुष्टि की है कि मजदूर फंसे हैं। फिलहाल राहत एंव बचाव कार्य जारी है।

