अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

On: December 2, 2025 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन की समय अवधि बढ़ाए जाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

सहसवान,(बदायूं) पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने उप राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी समस्याओं के चलते इसकी समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है।
एसडीएम साईं आश्रित एस को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वक्फ अधिनियम 2025 के अंतर्गत देशभर की वक्फ संपत्तियों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल के माध्यम से छह माह की अवधि में पूरा किया जाना निर्धारित किया गया है।

पिछले कई सप्ताहों से उक्त पोर्टल पर गंभीर तकनीकी समस्याएं निरंतर बनी हुई हैं।इनमें दस्तावेज़ अपलोड न होना, सबमिशन असफल होना, ओटीपी का न आना या फेल होना, सर्वर टाइम-आउट, एप्लिकेशन का पेंडिंग से रिजेक्टेड की स्थिति में परिवर्तित हो जाना विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इन तकनीकी बाधाओं के कारण देशभर में बड़ी संख्या में मुतवल्ली एवं वक्फ संस्थान निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन पूरा करने में असमर्थ रहे हैं।विशेषकर ग्रामीण एवं तकनीकी रूप से पिछड़े क्षेत्रों में समस्या अत्यधिक गहन है।यदि समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे आवेदन इनवैलिड, डिस्प्यूटेड घोषित किए जाते हैं। तो इससे लाखों सामुदायिक स्वरूप की धार्मिक एवं कल्याणकारी संपत्तियां,मस्जिद, मदरसा,कब्रिस्तान,दरगाह एवं अन्य परोपकारी संस्थाएं गंभीर कानूनी संकट व सामाजिक असंतोष की स्थिति में आ जाएंगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान अंसारी ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कानूनी स्थिरता, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित मंत्रालय एवं सदन के समक्ष दिशा-निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।ताकि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण एवं समुदाय के हित सुरक्षित रह सकें।ज्ञापन के समय कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badaun news :- जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में हुआ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

Sahaswan news :- पिता के पक्ष में न्यायालय में बयान करने आई, महिला को कचहरी परिसर के मुख्य द्वार के सामने हमलावरों ने रोक कर की मारपीट गाली गलौज

Ghaziabad News-गार्ड बैंक मैनेजर को मारी गोली, वजह जानकारी पुलिस भी रहे गई हैरान

Badaun News: लू प्रकोप व सूखा के दृष्टिगत कार्य कराकर एक सप्ताह में अनुपालन आख्या दें अधिकारी: डीएम

Budaun News: उघैती थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Badaun Neews: दोहरा हत्याकांड, पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, डॉ. केबी त्रिपाठी को किया गया नजरबंद

Leave a Reply

error: Content is protected !!