अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ह‍िंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल को योगी आदित्यनाथ की जरूरत : Suvendu Adhikari

On: April 20, 2025 7:41 AM
Follow Us:
Suvendu Adhikari
---Advertisement---

कोलकाता। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि उनकी इस समय बंगाल को जरूरत है। वह थोड़ा समय निकालें और हिंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल में आएं। Suvendu Adhikari ने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को शांत कराया। इसी प्रकार उन्हें बंगाल में आकर हिन्दुओं को भरोसा दिलाना चाहिए कि वह उनके साथ हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

‘हिन्दुस्तान में हिन्दू राज करेंगे , …तो बांग्लादेश बन जाएगा बंगाल’, ममता बनर्जी पर Suvendu Adhikari का तंज

बुधवार को कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कहा कि आज मुर्शिदाबाद का मुद्दा सिर्फ पश्चिम बंगाल तक ही सीमित नहीं रह गया है। बल्कि, यह मुद्दा देश का मुद्दा बन गया है। योगी आदित्यनाथ अपने कार्यक्रमों में बंगाल हिंसा का मुद्दा उठा रहे हैं।

वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगे को लेकर हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दंगाइयों का इलाज डंडा है, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगे होते थे। दंगाइयों का इलाज डंडा ही है। बंगाल जल रहा है और वहां की सीएम चुप बैठी हुई हैं। ममता के संरक्षण में वहां दंगाइयों को दंगा करने की छूट मिली हुई है।

Suvendu Adhikari मुर्शिदाबाद का मुद्दा सिर्फ पश्चिम बंगाल तक ही सीमित नहीं 

दूसरी ओर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद दंगे को लेकर कहा है कि इसके पीछे टीएमसी की सरकार जिम्मेदार है। टीएमसी के लोग दंगे का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी की इमामों से हुई मुलाकात के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह मुसलमानों को सम्मान करने के लिए मीटिंग बुलाती हैं। दंगे में ह‍िंदुओं पर जो अत्याचार हुआ, उनके बारे में सीएम के मुंह से कुछ भी नहीं निकला।

इमामों के दिल्ली प्रदर्शन करने पर सीएम ममता बनर्जी के निर्देश पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इमामों को यूपी होकर दिल्ली जाना होगा। यूपी में योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। मैं तो कहता हूं कि जाइए। दिल्ली में पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है। राजनीतिक फायदे के लिए वक्फ पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू चुप हैं। ममता बनर्जी के इस बयान पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चुप नहीं हैं, वक्फ कानून के पक्ष में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply