अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panjab भाजपा अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते sunil jakhar, जेपी नड्डा और अमित शाह से किया मुक्त करने का आग्रह

On: November 15, 2024 7:27 PM
Follow Us:
Panjab भाजपा अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते sunil jakhar, जेपी नड्डा और अमित शाह से किया मुक्त करने का आग्रह
---Advertisement---

बीजेपी के Panjab अध्यक्ष sunil jakhar ने कहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व से उन्हें कार्यभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है.

जाखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की मतों में हिस्सेदारी छह प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाने के बावजूद पार्टी पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी.

पूर्व कांग्रेस नेताsunil jakharजुलाई 2023 में बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष बने. जाखड़ ने कहा कि उन्होंने राज्य से संबंधित कई मुद्दों को भी बीजेपी नेतृत्व के संज्ञान में लाया.

पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य से उनकी अनुपस्थिति ने पार्टी में उनकी भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होने के बावजूद वह पंजाब में 20 नवंबर को होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं.

Panjab:सीएम भगवंत मान ने मरियम नवाज की टिप्पणी पर कहा,मैंने कहा कि क्या हमारा धुआं चक्कर ही काट रहा है?

sunil jakhar को आखिरी बार 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करते हुए देखा गया था.

उन्होंने स्थानीय होटल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का भी स्वागत किया था.

इस बीच, sunil jakhar ने हरियाणा को विधानसभा भवन के निर्माण के लिए चंडीगढ़ में 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के केंद्र के कथित कदम के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की.

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए भूमि के बदले हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को दी गई भूमि के लिए कथित तौर पर पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है.

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को चंडीगढ़ में आईटी पार्क रोड के पास 10 एकड़ जमीन के बदले पंचकूला में 12 एकड़ जमीन देने की पेशकश की.

sunil jakhar ने कहा कि वह इस कदम का विरोध करते हैं और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर आवंटन रद्द करने का आग्रह करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी ही नहीं बल्कि पंजाब का दिल भी है.

sunil jakhar अगर आप चंडीगढ़ से हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए जमीन देने की बात करते हैं

तो इससे पंजाब के लोगों को ठेस पहुंचती है.’’ वर्तमान में, पंजाब और हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सचिवालय के बगल में विधानसभा परिसर साझा करते हैं. चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!