अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो लाख का इनामी सुमित चौधरी गिरफ्तार,,सात साल पहले बदायूं जेल की दीवार कूदकर भागा था बदमाश

On: September 25, 2025 4:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो लाख का इनामी सुमित चौधरी गिरफ्तार,,सात साल पहले बदायूं जेल की दीवार कूदकर भागा था बदमाश

सुमित चौधरी कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से वर्ष 2018 में जेल की दीवार कूदकर भागा था।

बरेली जोन के सबसे बड़े इनामी बदमाश सुमित चौधरी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।मुरादाबाद जिले के हजरतगढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी सुमित चौधरी वर्ष 2018 में बदायूं जिला जेल से रस्सी के सहारे कूदकर भाग गया था।जबकि उसका साथी चंदन घायल होकर वहीं गिर पड़ा था।इसके बाद से सुमित कभी नेपाल तो कभी देश के अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसके ऊपर प्रदेश के एडीजी अपराध ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

बरेली एसटीएफ इकाई उसकी तलाश में जुटी थी।सुमित इतना शातिर था कि वह मोबाइल फोन बेहद कम इस्तेमाल करता था। सर्विलांस की पकड़ में कभी नहीं आता था।एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर के मुताबिक सुमित पीलीभीत और टनकपुर के रास्ते दोबारा नेपाल भागने की फिराक में था।एसटीएफ की टीम उसे लेकर बदायूं चली गई है।वहां सिविल लाइन थाने में लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

पुलिस नहीं पता लगा पाई थी लोकेशन:-हत्या के आरोप में बदायूं जेल में बंद सुमित का नाम उस समय छा गया था,जब वह एक कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से जेल की दीवार कूदकर भाग गया था।उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था लेकिन पुलिस पकड़ना तो दूर उसकी लोकेशन तक नहीं ले सकी। अब एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। उसको भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या की थी:-बता दें कि डिलारी के गांव हिमांयूपुर के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रिंकू चौधरी हत्याकांड में जेल में था। 23 फरवरी 2015 को योगेंद्र को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। रिंकू चौधरी के भाई सुमित चौधरी ने योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की पुलिस अभिरक्षा में गोलियों से भूनकर कचहरी परिसर में ही हत्या कर दी गई थी।सुमित चौधरी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

सितंबर 2015 को सुमित को मुरादाबाद से बदायूं जेल शिफ्ट कर दिया गया था।आरोपी सुमित चौधरी बदायूं जेल की दीवार कूद कर 12 मई 2018 को कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से जेल से फरार हो गया था।तब से पुलिस उसको ढूंढ रही थी लेकिन उसको कोई सुराग नहीं लग सका था।अब एसटीएफ बरेली यूनिट ने उसे गिरफ्तार किया है।उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।एसटीएफ अब उसे सिविल लाइंस थाने में दाखिल कर जेल भेजेगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!