अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mann ने पंजाब को आतंकवादियों और गैंगस्टरों के हवाले कर दिया : Sukhjinder Singh Randhawa

On: February 19, 2025 3:01 PM
Follow Us:
Sukhjinder Singh Randhawa
---Advertisement---

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर हुए धमाके पर कांग्रेस सांसद Sukhjinder Singh Randhawa ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस जगह ब्लास्ट हुआ है, वहां से सात किलोमीटर दूर ही इंटरनेशनल बॉर्डर है।

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने देश में कृषि प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की

 

 

 

 

Sukhjinder Singh Randhawa गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी बब्बर खालसा ने ली

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आईएएनएस से खास बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी बब्बर खालसा ने ली है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अभी ब्लास्ट कांस्टेबल के घर के बाहर किया है, अगली बार किसी बड़े अधिकारी को निशाना बनाया जाएगा। मुझे लगता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के अंदर दम नहीं है। वह पंजाब के डरपोक मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले प्रताप सिंह कैरों भी राज्य के सीएम रहे थे, जिन्होंने पंजाब को आगे बढ़ाने का काम किया। अब उन्हीं की सीट पर एक ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है, जो गैंगस्टर, केजरीवाल, गृह मंत्री से भी डरता है। उन्हें सिर्फ ड्रामेबाजी करना आता है, इसलिए उन्हें स्टेज पर जाकर लोगों का मनोरंजन करना चाहिए। उन्होंने पंजाब को आतंकवादियों और गैंगस्टरों के हवाले कर दिया है।”

Sukhjinder Singh Randhawa भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की

Sukhjinder Singh Randhawa ने आगे कहा, “भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक भी पुलिस स्टेशन का दौरा नहीं किया। मुझे लगता है कि वह पंजाब को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन पंजाबियों ने आतंकवाद को खत्म किया था और अब यहां दोबारा आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे।”
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर कहा, “जब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती है तो आप पार्टी का कोई भी लीडर दिल्ली से यहां क्यों नहीं आता है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!