चंडीगढ़, । शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख Sukhbir Singh Badal ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत और सहायता की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं या फिर छतों पर शरण लेने को विवश हैं।
Sukhbir Singh Badal ने पंजाब के तख्त केसगढ़ साहिब में सेवा की
Sukhbir Singh Badal को संबोधित करते हुए बादल ने अपने पत्र में लिखा कि बाढ़ के कारण पंजाब का अधिकांश सीमावर्ती इलाका पानी में डूबा हुआ है। फसलों का भारी नुकसान हुआ है, हजारों मकान ढह गए हैं और सड़क तथा बिजली जैसी बुनियादी ढांचे की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोग और पशुधन भोजन, पानी, चारे और आश्रय के लिए जूझ रहे हैं।
Sukhbir Singh Badal कहा कि वह स्वयं कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं और लोगों की पीड़ा को नजदीक से देखा है। लेकिन इस त्रासदी के बीच राज्य सरकार की उदासीनता ने जनता का दुख और बढ़ा दिया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों की ज़रूरतों को पूरा करने में असमर्थ रही है और पंजाब में चल रहे राहत और बचाव कार्यों में बड़ी खामियां हैं। बाढ़ प्रभावितों को अंतरिम मुआवज़ा देने के साथ-साथ उनके पुनर्वास के उपाय करने का भी मुद्दा है।
बादल ने पंजाब के लोगों के साहस और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस त्रासदी के बीच भी लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) भी राहत कार्यों में सक्रिय है और प्रभावित क्षेत्रों में लंगर व मेडिकल कैंप चला रही है।
Sukhbir Singh Badal ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए
सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए और राज्य में राहत व बचाव कार्यों को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त एनडीआरएफ और सेना के जवानों व उपकरणों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल नुकसान, मकानों की क्षति और पशुओं की मौत की भरपाई के लिए सीधे आर्थिक सहायता की ज़रूरत है। साथ ही, उन्हें भोजन व ऋण वसूली से राहत दी जाए। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने की भी मांग की, ताकि वे नई शुरुआत कर सकें।

