Sugar vs Jaggery : सुबह की चाय पीते हुए अक्सर ही लोगों को कंफ्यूजन होती है कि चाय में चीनी डालें या फिर गुड़ का इस्तेमाल किया जाए. मीठा खाना सभी को पसंद तो होता है, लेकिन मीठा हेल्दी हो तो ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे में किसी को लगता है चीनी खाई जाए तो कोई गुड़ खाने की सलाह देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं चीनी और गुड़ के पोषण और सेहत पर असर में अंतर होता है? ऐसे में यहां जानिए आपकी सेहत के लिए चीनी ज्यादा फायदेमंद है या गुड़ खाने पर ज्यादा फायदा मिलता है.
सफेद चीनी खाने पर क्या होता है
सफेद चीनी को गन्ने का रस कई स्टेप्स में प्रोसेस करके बनाया जाता है. इसमें सिर्फ कैलोरी होती है और ना के बराबर पोषण होता है.
तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है
वजन बढ़ाने में मदद करती है
ज्यादा सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है
दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है चीनी
शरीर में सूजन और थकान बढ़ा सकती है
चीनी का एक फायदा यह है कि यह तुरंत एनर्जी देती है
कम मात्रा में लेने पर शरीर को इंस्टेंट ग्लूकोज मिल सकता है.
ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे समय तक चीनी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.
गुड़ को कम प्रोसेस किया जाता है और इसमें आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम और कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं. इसीलिए गुड़ को चीनी से बेहतर माना जाता है.
पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है
शरीर को गर्म रखने में सहायक माना जाता है
आयरन होने से खून की कमी में फायदेमंद हो सकता है
खाना खाने के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन बेहतर हो सकता है
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है
गुड़ के नुकसान ये हैं कि इसमें भी काफी मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है
ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है
डायबिटीज मरीजों के लिए अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
ऐसे में अगर तुलना की जाए तो गुड़ चीनी से ज्यादा बेहतर है, इसमें मिनरल्स होते हैं और इसकी मात्रा आमतौर पर चीनी से ज्यादा ली जा सकती है.

