अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sudhakar Singh Died : सपा MLA सुधाकर सिंह का निधन, उपचुनाव में दारा सिंह पर मिली थी बड़ी जीत

On: November 20, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Sudhakar Singh Died
---Advertisement---

Sudhakar Singh Died : मऊ जिले के चर्चित घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जारी उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने दी है।

Sudhakar Singh Died : घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन

मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।

Sudhakar Singh Died :  तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

 

67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Sudhakar Singh Died : उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को हराकर बनाई थी मजबूत राजनीतिक पहचान

 

सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एक बड़े अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी।

 

CM Pushkar Singh Dhami बोले, विगत तीन वर्ष में बने स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की होगी जांच

सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी सीट पर प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने टिकट दे दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह भाजपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। इस सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर दारा सिंह चौहान ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। उनके पाला बदलने से इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था।

Sudhakar Singh Died : राजनीतिक जीवन और पृष्ठभूमि

 

सुधाकर सिंह एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। घोसी विधानसभा क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी और वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि उनके समर्थकों और पार्टी को भी एक बड़ी क्षति हुई है।

Sudhakar Singh Died : अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!