अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, कर्तव्यनिष्ठा व ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आहवान..

On: November 24, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, कर्तव्यनिष्ठा व ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आहवान..

बदायूं में रविवार को पुलिस बल की शौर्य, परंपरा और गौरव के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संबोधित किया। उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया और पुलिस बल को समर्पण, अनुशासन एवं सम्मान के साथ जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

 
यूपी पुलिस को मिला था पहला सम्मान:-उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री द्धारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया गया था।यह दिन इतिहास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ। शक्ति और निष्ठा का प्रतीक लाल और नीले रंग का यह ध्वज यूपी पुलिस को एक विशिष्ट पहचान देता है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्य, अनुशासन और सम्मान की भावना के साथ कार्य करने को प्रेरित किया। जनपदभर में थाना-चौकियों पर भी ससम्मान पुलिस ध्वज का प्रतीक लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!