बदायूँ पुलिस लाईन में एसएसपी ने बांटा महाकुंभ से आया गंगाजल…
बदायूं। ड्यूटी या किसी अन्य कारण वश जो लोग प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके। उनके लिए सरकार ने महाकुंभ संगम का त्रिवेणी का पवित्र जल भेजा है। प्रयागराज महाकुंभ में डयूटी पर गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी पवित्र संगम का जल लेकर पुलिस लाइन पहुंची।आज बुधवार सुबह 10 बजे एसएसपी डॉ.बृजेश सिंह ने पुलिस लाइन में रहने वाले स्टाफ के साथ साथ शहरवासियों को महाकुंभका गंगा जल वितरित किया।
फायर ब्रिगेड की जिस गाड़ी से त्रिवेणी का जल आया, उसे फूलों से सजाया गया है। इस दौरान त्रिवेणी का पवित्र जल लेने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह नजर देखा गया।महिला,पुरुष, बच्चे ने लाइन में लगकर महाकुंभ का जल एसएसपी के हाथों से लिया।इससे पहले फायर ब्रिगेड के बदायूं पहुंचने पर पुलिस लाइन में उसे खड़ा किया गया। आज बुधवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचे एसएपसी ने पूजन किया और फिर गंगा जल का वितरण किया। इससे पहे सीएफओ ने एसएसपी को महाकुंभ का गंगा जल देकर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। त्रिवेणी के पवित्र जल को लेने के लिए महिलाएं एवं बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। लोगों ने सरकार की इस व्यवस्था की सराहना की।एसएसपी ने कहा शहर में ऐसे कई परिवार हैं।जो महाकुंभ नहीं जा सके। उसके लिये महाकुंभ से आये जल का वितरण किया गया।
महाकुंभ की डयूटी से लौट रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी से त्रिवेणी का पवित्र जल लाया गया है। संगम के इस जल को प्रमुख रूप से पुलिस लाइन से वितरित किया गया।जो लोग महाकुंभ नहीं जा सके।ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई है।डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

