अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sonipat news-सोनीपत में कार बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची जान

On: April 8, 2026 2:04 PM
Follow Us:
Sonipat news
---Advertisement---

Sonipat news-सोनीपत : सोनीपत से गुजरने वाले गोहाना बाईपास पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मयूर विहार से चलकर फरीदाबाद जा रहे एक कार चालक की टाटा अल्ट्राज कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में उसकी कार जलकर राख हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही कार चालक की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

बता दें कि गौरव नाम का यह कार मालिक सोनीपत के मयूर विहार से फरीदाबाद के लिए निकला था लेकिन जब यह अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए गोहाना बाईपास पर पहुंचा तो इसकी कार में अचानक से तकनीकी कमी आ गई और यह नीचे उतरा तो देखते ही देखते इसके सामने इसकी मेहनत की कमाई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसकी कार से निकलने वाले धुएं और आग की लपेटों ने इसके लाखों रुपए पर पानी फेर दिया। जैसे ही सोनीपत फायर विभाग को इसकी सूचना मिली तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह टाटा अल्ट्राज कार को राख कर चुकी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply