अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dehradun में धूप खिली, पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड का प्रकोप जारी

On: December 11, 2024 11:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Dehradun दो दिन करवट बदलने के बाद उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, चोटियों पर बर्फबारी के कारण तापमान गिरा है और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में पाला गिरने और शीत लहर जारी रहने की चेतावनी दी है। बीते रविवार को प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के बाद जगह-जगह वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ।

 

 

 

पहाड़ियों पर हिमपात जारी
तमाम पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद सोमवार को भी कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी रहा। ऐसे में दो दिन से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप है। मंगलवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर ने कंपकंपाया। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में भी तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य या उससे भी नीचे पहुंच गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!