नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री Shivraj सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे कायराना कृत्य बताया है। चौहान ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों के इस निंदनीय कृत्य में हताहत नागरिकों के परिजनों के साथ पूरे देश की संवेदनाएं हैं।
Shivraj ने की कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा
उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर कायरानापूर्ण हमले के समाचार से हृदय विचलित एवं आक्रोशित है।” उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान आतंकियों की कायरता का जवाब अवश्य देंगे। माँ भारती के वीर सपूतों के रहते जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
Shivraj हमारे वीर जवान आतंकियों की कायरता का जवाब अवश्य देंगे

