अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने Shinde के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

On: March 20, 2025 3:49 PM
Follow Us:
Shinde
---Advertisement---

मुंबई: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ Shinde से मुलाकात की और उनसे मुंबई के बदलते स्वरूप और चल रहे विकास कार्यों के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली।

Eknath Shinde को ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को राजभवन में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के सम्मान में अपराह्न भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री लक्सन ने श्री शिंदे के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। Shinde ने मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने और इस महानगर में आम लोगों को घर उपलब्ध कराने की योजनाओं के साथ ही देश के विकास इंजन मुंबई की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भीजानकारी दी।

इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री यह जानने के लिए भी उत्सुक थे कि मुख्य रूप से डीप क्लीन जैसे अभियानों के माध्यम से मुंबई के अंदरूनी हिस्सों को कैसे साफ किया जा रहा है। श्री शिंदे ने उन्हें बताया कि कैसे मुंबई में तटीय सड़क, अटल सेतु ने यातायात व्यवस्था में सुधार किया है और कैसे मेट्रो दैनिक यात्री यातायात में सुधार कर रही है।

Shinde मुंबई की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भीजानकारी दी

पर्यावरण का मुद्दा महत्वपूर्ण है और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस संबंध में किए जा रहे उपायों के बारे में भी गंभीरता से जानकारी ली। दोनों ने स्वास्थ्य की दृष्टि से योग का प्रसार कैसे किया जाए जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर श्री लक्सन के साथ आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हरित ऊर्जा, खेल, शिक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!