अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shantikunj ने खानपुर ब्लॉक के 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट बाँटा

On: May 27, 2025 1:21 PM
Follow Us:
Shantikunj
---Advertisement---

हरिद्वार। मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजनांतर्गत गायत्री विद्यापीठ Shantikunj की व्यवस्था मण्डल प्रमुख शैफाली पण्ड्या की अगुवाई में सोमवार को खानपुर विकासखण्ड के 33 प्राथमिक विद्यालयों के 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित किये गये। वितरण समारोह का आदरणीया शैफाली पण्ड्या सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

जेपी की जन्मस्थली से Prashant Kishor ने ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत की

इस अवसर पर शैफाली पण्ड्या ने कहा कि शिक्षा ही वह नींव है जिस पर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। हम सभी का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़ सके और आत्मनिर्भर बन सके। व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि ने कहा कि शिक्षा सभी को समान रूप से मिलनी चाहिए। यह हर बच्चे का अधिकार है।

इस दौरान आदरणीया शैफाली पण्ड्या ने खानपुर विकासखंड के 33 प्राथमिक विद्यालयों 1815 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट बाँटीं। स्कूल बैग किट पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके अभिभावकों का कहना है कि हमारे बच्चों को स्कूल बैग किट देकर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी एवं आदरणीया शैफाली पण्ड्या जी ने जो स्नेह, सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया है, वह वास्तव में सराहनीय है।

Shantikunj की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया

इससे बच्चों में न केवल पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी सशक्त होगा। इस सेवा-कार्य के माध्यम से Shantikunj  परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने Shantikunj की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!