पटियाला। Shambhu Border से शनिवार को दोपहर 12 बजे एक बार फिर पंजाब के 101 किसानों के जत्थे ने दिल्ली कूच करने का प्रयास किया। हरियाणा पुलिस ने रोका तो किसानों ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने पानी की बौछार की। आंसू गैस के 20 से ज्यादा गोले भी दागे। 12 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं।
प्रशासन के पास कम पड़ गई एम्बुलेंस
प्रशासन के पास एम्बुलेंस भी खत्म हो गई है। अब किसान अपनी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल ले जा रहे हैं। तनाव बरकरार है। अंबाला के डीसी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दिल्ली कूच के लिए अड़े हैं।
Shambhu Border पर किसानों और पुलिस के बीच ‘महासंग्राम’ की पूरी कहानी
On: December 14, 2024 8:19 PM

---Advertisement---
