अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान : Shahnawaz Hussain

On: April 28, 2025 12:51 PM
Follow Us:
Shahnawaz Hussain
---Advertisement---

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान पानी की एक बूंद-बूंद के लिए तरसेगा।

पीएम मोदी ने बिहार से दिया कड़ा संदेश, आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा : Shahnawaz Hussain

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि निलंबित कर दी है। जिसके बाद पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि वह पहलगाम घटना की जांच में सहयोग करेंगे। पाक पीएम के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बचकाना बयान दे रहे हैं।

वे आतंकवादियों को संरक्षण देते हैं, धर्म के नाम पर हमारे लोगों को मारते हैं। देश की आत्मा को ठेस पहुंचाते हैं और फिर कहते हैं कि वे निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं। हमने तो इसका हिसाब पहले ही दे दिया है, अब पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा और आतंकियों के ठिकाने भी नहीं छोड़े जाएंगे, पाकिस्तान को यह बात पता होनी चाहिए। घटना करने के बाद पाकिस्तान मातम मनाना छोड़ दे।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं? पाकिस्तान का दावा है कि कई मुद्दे अनसुलझे हैं, लेकिन हमारी तरफ से अगर पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर हमें सौंप दे तो मुद्दा सुलझ जाएगा। पीओके भारत का अभिन्न अंग है।

Shahnawaz Hussain कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं?

कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और पाकिस्तान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

पीएम मोदी के मन की बात के 121वें एपिसोड पर Shahnawaz Hussain ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट बयान देकर लोगों का दिल जीत लिया कि पूरा देश, 140 करोड़ लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। यह भारत की ताकत है। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा धर्म के आधार पर देश को बांटकर नफरत फैलाने की कोशिश के बावजूद भारत एकजुट रहा।

इस आतंकी घटना का मकसद नफरत फैलाना था। हिन्दू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश की गई। लेकिन, आतंकी घटना के खिलाफ सब एकजुट हैं। हमारे जो लोग इस घटना में मारे गए, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे। उनके आका भी सजा पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!