अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी ने बिहार से दिया कड़ा संदेश, आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा : Shahnawaz Hussain

On: April 25, 2025 2:10 PM
Follow Us:
Shahnawaz Hussain
---Advertisement---

नई दिल्ली। पीएम मोदी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद Shahnawaz Hussain की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सीमा सील कर दी गई है और पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार दौरे के दौरान पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए संदेश दिया कि आतंकियों की कमर तोड़कर रहेंगे।

आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा : Amit Shah

भाजपा प्रवक्ता सैयद Shahnawaz Hussain ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री ने आज बिहार से एक कड़ा संदेश दिया है। कल ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान की पानी तक पहुंच बंद कर दी है। पाकिस्तान अब प्यासा रहेगा और परेशान रहेगा, जिस तरह से उन्होंने हमारे लोगों के साथ खूनी खेल खेला है।

उसी तरह हम पाकिस्तानियों को पानी न देकर उन्हें तड़पाएंगे। सीमा सील कर दी गई है और पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। आज बिहार से जो बात निकली है, वो दूर तक जाएगी।”

Shahnawaz Hussain ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। साथ ही आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया जाएगा और पीएम मोदी ने अपने बयान से इस बात को साफ कर दिया है।”

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता प्र‍ियंंका गांधी के पत‍ि व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर सैयद Shahnawaz Hussain ने कहा, “रॉबर्ट वाड्रा को क्या हो गया है? ईडी ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में तलब किया है और अब वह दावा कर रहे हैं कि वह अल्पसंख्यकों के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह वास्तव में कब बोलते हैं?

कश्मीर आतंकी हमले को भारतीय मुसलमानों से जोड़ना एक गंभीर साजिश है। हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी भारत को हिंदू-मुसलमान के आधार पर बांटना चाहते थे और अब रॉबर्ट वाड्रा उनकी भावनाओं को दोहरा रहे हैं। पहलगाम में जिन्होंने ये हमला किया है, वो पाकिस्तानी थे और भारत के अंदर 140 करोड़ देशवासी इस हमले के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं।

Shahnawaz Hussain हम धर्म के नाम पर न बंटे हैं और न बंटेंगे

पाकिस्तान ने संदेश दिया कि वो हमें धर्म के नाम पर बांट देगा, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि हम धर्म के नाम पर न बंटे हैं और न बंटेंगे।” शाहनवाज हुसैन ने कहा, “हमारी पूजा पद्धति भले ही अलग-अलग हो, लेकिन हम सभी एक साथ खड़े हैं। मगर, पाकिस्तान चाहता है कि हम बांट जाएं और यही बयान रॉबर्ट वाड्रा दे रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!