वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का किया निरीक्षण,परिजनों से की पूछ्ताछ
उसैहत थाना क्षेत्र के ग्राम कड्डी नगला में एक डेढ वर्षीय बच्ची का अपहरण होने की घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से घटना की संक्षिप्त जानकारी ली तथा घटना के शीघ्र अनावरण व अपराधियों की गिरफ्तारी गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी थानाध्यक्ष उसहैत व सर्विलांस/एसओजी टीम घटना स्थल पर मौजूद है।

फुटेज में नहीं दिखी बाइक:-बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बच्ची को बैठाकर अटैना घाट की तरफ ले गए हैं। पुलिस ने इस रास्ते पर लगे करीब छह से ज्यादा कैमरे चेक कर लिए लेकिन कोई बाइक जाते नहीं दिखी। वहीं, एक महीने पहले पुष्पेंद्र की गांव के ही दौलतराम से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दौलतराम से पूछताछ की लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
