अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्धारा रिजर्व पुलिस लाईन में परेड की ली गई सलामी

On: March 7, 2025 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्धारा रिजर्व पुलिस लाईन में परेड की ली गई सलामी

साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़

बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्धारा पुलिस लाइन बदायूँ में आज साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी।परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह द्धारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी।इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया।परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्ड,शस्त्रागार, गार्दरुम,जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय,परिवहन शाखा,जीडी कार्यालय,केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन,गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय,पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया,

तदोपरांत आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक का निरीक्षण कर बैरक को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार,क्षेत्राधिकारी सहसवान  कर्मवीर सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, व पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!