अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दूसरी बीवी ने मार डाला शौहर: सिर में दो गोली मारकर ली जान, ससुर बोला- 2016 में हुआ निकाह, बहनोई के साथ रहती थी

On: January 30, 2026 6:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दूसरी बीवी ने मार डाला शौहर: सिर में दो गोली मारकर ली जान, ससुर बोला- 2016 में हुआ निकाह, बहनोई के साथ रहती थी

बदायूं।कादरचौक क्षेत्र के गांव भदसिया में असीरउद्दीन की हत्या का खुलासा हो गया है।इस सनसनीखेज वारदात में किसी और का नहीं, बल्कि मृतक की ही पत्नी अर्शी का हाथ सामने आया है।पिता इशारउद्दीन ने अपनी बहू अर्शी और बहनोई गुलफाम सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, असीरउद्दीन के सिर में दो गोलियां मारी गई थीं।जिससे उसकी मौत हो गई।

भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही दूसरी पत्नी ने अपने बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की थी। यह आरोप लगाते हुए पिता ने दोनों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।हत्या सिर में गोली मारकर की गई है।इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। उसके सिर में दो गोली लगने से उसकी मौत होना पाया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता इशारउद्दीन ने बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव निवासी अंजुम से हुई थी। उसके एक बेटा है।उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक-दो बार ही वह पति के साथ गांव आई, फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है।बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार किया करता था।दिल्ली से करीब दस दिन पहले ही वह घर लौटा था। आरोप है कि सोमवार की रात आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत में फेंक दिया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी व उसके बहनोई व कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, 

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!