अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Saurabh murder case : 36 गवाहों ने बयां की मुस्कान और साहिल की क्रूरता, हजार पन्ने की चार्जशीट तैयार

On: May 12, 2025 12:20 PM
Follow Us:
Saurabh murder case
---Advertisement---

मेरठ : चर्चित Saurabh murder case में पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट में 36 गवाह बनाए। पुलिस का कहना है कि तंत्र क्रिया का हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। साहिल और मुस्कान ने एक साथ रहने के लिए प्रेम प्रसंग में सौरभ को मौत के घाट उतारा था।

Saurabh murder case में बड़ा अपडेट: जेल में बंद मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुस्कान ने उस्तरे और साहिल ने छुरे से गर्दन और दोनों हाथ काटे थे। चार्जशीट में इलेक्ट्रानिक्स साक्ष्य के साथ मुस्कान के माता-पिता तथा उक्त ड्रम और सीमेंट बेचने वाले दुकानदारों को भी मुकदमे में गवाह बनाया गया। विवेचक का दावा है कि सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में जमा करा दी जाएगी ताकि जल्द ही मुकदमा ट्रायल पर आ सके।

मेरठ में सौरभ राजपूत की उस्तरे और छुरे से चार टुकड़े कर हत्या की गई थी। उसके बाद शव को नीले ड्रम में सीमेंट डालकर सील कर दिया था। Saurabh murder case के 70 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली। इसमें बताया गया कि मुस्कान रस्तोगी उर्फ सोभी ने 2016 में सौरभ से प्रेम विवाह किया था।

मुस्कान ने 2019 में बेटी पीहू को जन्म दिया। इसी वर्ष मुस्कान की मुलाकात सहपाठी साहिल से हुई। मुस्कान और सौरभ के प्यार में साहिल की एंट्री होते ही बात तलाक तक पहुंची। सौरभ को दरकिनार करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल संग फरार हो गई। स्वजन के समझाने पर मुस्कान को वापस लाया गया। मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ सौरभ लंदन चला गया और साहिल और मुस्कान एक दूसरे के करीब आ गए।

Saurabh murder case : सौरभ राजपूत की उस्तरे और छुरे से चार टुकड़े कर हत्या की गई

सौरभ के लंदन से वापस आने के बाद साहिल और मुस्कान ने तीन मार्च की रात को उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को ड्रम में रखकर सीमेंट से सील कर दिया। उसके बाद दोनों हिमाचल में घूमने चले गए। 17 मार्च को लौटने के बाद हत्याकांड से पर्दा उठा। 18 मार्च को दोनों को जेल भेज दिया।

चार्जशीट में दर्शाया गया कि मुस्कान और सौरभ शादी करना चाहते थे। इसलिए सौरभ को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। सौरभ के माता-पिता उससे दूर रहते हैं। इसलिए दोनों समझ रहे थे कि सौरभ की हत्या के बाद कोई भी उनके खिलाफ नहीं जा सकेगा। शादी के बाद दोनों साहिल के घर पर रहेंगे। पुलिस की जांच में Saurabh murder case में तंत्र क्रिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस हत्याकांड में साहिल और मुस्कान रस्तोगी के अलावा कोई तीसरा शामिल नहीं था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!