चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी Satish Poonia सोमवार को रेवाड़ी और महेंद्र्रगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डा. पूनिया ने दोनों जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जनसेवा, संस्कार और प्रशिक्षण के केंद्र हैं भाजपा कार्यालय : Dr. Satish Poonia
इन बैठकों में रेवाड़ी में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और महेंद्रगढ़ में जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव ने बैठक की अध्यक्षता की और जिला की रिपोर्ट कार्यकारिणी में प्रस्तुत की।मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी Satish Poonia ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस काबिलियत से सरकार चला रहे हैं वो अदभुत है। गरीबों के सर पर पक्की छत है। राशन की कोई चिता नहीं है यही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर Satish Poonia ने विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ संगठन की नव मजबूती का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया।
Satish Poonia ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करते हुए भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भारत को सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।
Satish Poonia विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ संगठन की नव मजबूती का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के कार्य व योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करें।

