मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक Sanjay Upadhyay ने शुक्रवार को कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने आईएसआई के दो एजेंट की गिरफ्तारी पर कहा कि भारत सरकार ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं : Sanjay Saraogi
Sanjay Upadhyay ने कहा, “यह एक अच्छी शुरुआत है कि जंग के प्रारंभ में हमारी सरकार ने कड़ा कदम उठाया। उन पाकिस्तानी महिलाओं को, जो भारत में रहकर हमारे संसाधनों का उपयोग कर रही थीं, लेकिन जासूसी पाकिस्तान के लिए कर रही थी, वापस उनके वतन भेजा। विशेष रूप से गुरुग्राम से ऐसी घटनाएं सामने आईं। ऐसे कई लोग चिन्हित हुए हैं, जो भारत में रहते हुए विदेशों के लिए जासूसी कर रहे थे। सरकार ने ऐसे देशविरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।”
उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार देशविरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। कुछ पाकिस्तानी महिलाएं, जिनके पति पाकिस्तान में थे, लेकिन वे खुद भारत में रह रही थीं और यहां की सुविधाएं ले रही थीं, गुरुग्राम में रहते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थीं। सरकार ने उन्हें उनके देश वापस भेजा। देश के खिलाफ काम करने वाले चाहे भारत के हों या पाकिस्तान के, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
Sanjay Upadhyay जंग के प्रारंभ में हमारी सरकार ने कड़ा कदम उठाया
कांग्रेस सरकार में 1991 में हुए सैन्य समझौते को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हालिया पोस्ट पर Sanjay Upadhyay ने कहा, “निशिकांत दुबे एक विद्वान सांसद हैं, जो तथ्यों के साथ संसद और जनता के सामने अपनी बात रखते हैं। मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन आज जो तथ्य समाचार पत्र में प्रकाशित हुए हैं और जिस समझौते का उन्होंने उल्लेख किया है,
यदि कांग्रेस पार्टी ने वास्तव में ऐसा कोई एग्रीमेंट किया है, तो यह निश्चित रूप से देश के साथ विश्वासघात है। यह राष्ट्र विरोधी कार्य है और भारत की संप्रभुता के खिलाफ एक गंभीर साजिश मानी जाएगी। इसकी जांच और जवाबदेही जरूरी है।”

