रांची। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने मानसून की पहली वर्षा में रांची शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलजमाव और अव्यवस्था के लिए राज्य की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
केंद्र सरकार बताए भारत-पाक सीजफायर में डोनाल्ड ट्रंप की क्या भूमिका थी: Sanjay Raut
Sanjay Seth ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने चार साल से भी अधिक समय से रांची नगर निगम सहित राज्य के तमाम नगर निकायों का चुनाव रोक रखा है और पूरी व्यवस्था लापरवाह नौकरशाही के हवाले कर दी गई है।
न तो मानसून के पहले नालों की सफाई हुई और न ही जल निकासी की व्यवस्था की गई। तमाम नाले जाम पड़े हुए हैं। नतीजा यह हुआ कि रांची के ज्यादातर मुहल्ले इसी वजह से टापू में बदल गए।
Sanjay Seth ने कहा कि रांची एक खूबसूरत और संभावनाओं से भरा शहर है, लेकिन सरकारी लापरवाही और नौकरशाही की उदासीनता के चलते शहर आज बदहाल होता जा रहा है। नगर निगम में चुनकर आने वाले वार्ड पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं, लेकिन चार साल से नगर निगम चुनाव नहीं हुए। सरकार को डर है कि अगर चुनाव हुए तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी।
Sanjay Seth रांची नगर निगम सहित राज्य के तमाम नगर निकायों का चुनाव रोक रखा
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी) पर रांची में सड़कों और पुलों के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “रांची मध्यप्रदेश के इंदौर को पछाड़कर देश का नंबर वन शहर बन सकता है, लेकिन इसके लिए एसी कमरों से बाहर निकलकर ईमानदारी से काम करना होगा।”

