अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार कर स्वास्थ्य सेवाओं को किया नष्ट : Sandeep Dixit

On: June 28, 2025 1:42 PM
Follow Us:
Sandeep Dixit
---Advertisement---

नई दिल्ली । Sandeep Dixit : दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पिछली ‘आप’ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंत्रियों पर उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

पाकिस्तान नहीं संभला तो कांच की तरह टूट कर बिखर जाएगा : Sandeep Dixit

एसीबी की ओर से मामला दर्ज किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sandeep Dixit ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार ने भ्रष्टाचार कर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को नष्ट कर दिया। संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एसीबी ने जो मामला दर्ज किया है, उससे उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ है।

कांग्रेस पार्टी ने बार-बार इस बात को उजागर किया है कि आवंटित धन का दुरुपयोग किया गया। इन अस्पतालों की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुई थी। खर्च दोगुना या तिगुना करने के बावजूद 30-40 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली के भीतर सरकार 9-10 अस्पताल बनाने वाली थी।

लेकिन, एक भी अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने नष्ट कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sandeep Dixit ने दावा किया है कि अगर सही ढंग से स्वास्थ्य के घोटाले में जांच हुई तो पूर्व में रही आम आदमी पार्टी सरकार की भ्रष्टाचार पूरी तरह से उजागर हो जाएगी। ‘आप’ के भ्रष्टाचार के मामलों में अदालत में केस न चलाने पर निराशा व्यक्त की और भाजपा सरकार मंशा पर सवाल उठाए।

एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर चीनी रक्षा मंत्री को जानकारी देने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अच्छी बात है। यह जरूरी है कि आतंकी हमले का जिक्र किया जाए। आतंकी गतिविधि जहां भी होगी, उसकी निंदा की जाएगी। रक्षा मंत्री ने जो किया वह ठीक बात है।

Sandeep Dixit स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने नष्ट कर दिया

हिंदी भाषा विवाद पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि किसी भी भाषा को नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है। हमारी सभी राष्ट्रीय भाषाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आधिकारिक भाषाओं से ज्यादा हमारी मातृभाषाएं या क्षेत्रीय भाषाएं इस देश की विविधता की नींव हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply