अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान नहीं संभला तो कांच की तरह टूट कर बिखर जाएगा : Sandeep Dixit

On: May 9, 2025 6:31 PM
Follow Us:
Sandeep Dixit
---Advertisement---

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारत पर हो रहे हमले पर कांग्रेस नेता Sandeep Dixit ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास मौका है कि वह संभल जाए नहीं तो वह कांच के गिलास की तरह टूट कर बिखर जाएगा।

दिल्ली की ‘यूपी वाली बहू’ : Shiela Dixit का सफ़र

शुक्रवार को कांग्रेस नेता Sandeep Dixit ने कहा कि पाकिस्तान इतने प्रहार सहने के बाद भी जिद्दी बना हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी प्रयास है। पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए लापरवाह कदम उठाया। पहलगाम में इसकी शुरुआत हुई।

इसकी जवाबी कार्रवाई भारत की ओर से दी गई। लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान को लगा कि वे अपने लोगों को दिखाने के लिए कुछ बातें कर सकते हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हम उनकी हर कोशिश को बार-बार विफल कर देंगे। पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई पर Sandeep Dixit ने कहा कि एक बात मैं कहूंगा कि पाकिस्तान हमें बार-बार उकसाता है, लेकिन यह सराहनीय है कि हमारी प्रतिक्रिया हमेशा संतुलित और नियंत्रित होती है।

हम केवल उनकी बातों का जवाब देते हैं, जैसा कि वे कहते हैं, ‘नहले पे दहला’। लेकिन सच्चाई यह है कि हम उन्हें ‘दहले पे दहला’ दे रहे हैं, क्योंकि अगर हम अपनी सैन्य ताकत, अपनी आर्थिक ताकत, अपने राष्ट्र के निर्माण और अपनी एकता पर विचार करें, तो हम उनसे हजारों गुना अधिक शक्तिशाली हैं। लेकिन हम इसे हजारों गुना नहीं बढ़ा रहे हैं, हम केवल आनुपातिक रूप से जवाब दे रहे हैं।

Sandeep Dixit जो पाकिस्तान बेवकूफी कर रहा है, उसे रुकवाए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पाकिस्तानी सेना पर हमला करने पर कांग्रेस नेता Sandeep Dixit ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने सिर्फ अपने बारे में सोचा। आवाम के बारे में ध्यान नहीं दिया। खास तौर पर बलूचिस्तान पर ध्यान नहीं दिया गया। आपने 70 वर्षों में अपने लोगों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया।

उनमें मानवता की भावना तो जागेगी। भारत को ललकारने की कोशिश करेंगे तो भारत आप पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है, भारत की कार्रवाई देख दूसरे भी आप पर कार्रवाई करेंगे। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की ओर से पाकिस्तान को लोन देने पर विचार करने के मामले में संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से उम्मीद करता हूं कि जो पाकिस्तान बेवकूफी कर रहा है, उसे रुकवाए।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड क्या करेगा, जब पाकिस्तान ऐसे ही बर्बाद हो जाएगा। उसे यह भी देखना चाहिए कि ऐसा देश जिसके पास पैसे लौटाने का वजूद नहीं होगा तो वह उसे लोन क्यों दे। पाकिस्तान दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बहुत पीछे छूट गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफनाक आतंक: 3 साल के मासूम को जबड़े में दबोचा

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

Leave a Reply