नई दिल्ली। Samsung Galaxy Tab S11 Ultra, जिसे Galaxy Tab S10 Ultra का अगला वर्जन माना जा रहा है, जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हाल ही में बार-बार लीक हो रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7: The Next-Gen Foldable Marvel
हाल ही में ये IECEE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखा था। अब इस टैबलेट के रेंडर्स दोबारा ऑनलाइन आए हैं जिनमें इसे अलग-अलग एंगल्स से दिखाया गया है। इसके अलावा Galaxy Tab S11 Ultra के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं जिनमें डिस्प्ले साइज और थिकनेस शामिल है।
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
WinFuture द्वारा पब्लिश किए गए रेंडर्स बताते हैं कि Samsung Galaxy Tab S11 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश हो सकता है। टैबलेट के साथ Samsung का S Pen स्टाइलस सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। फ्रंट में एक छोटा टीयरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिख रहा है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

