अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 अभियुक्तों को दबोचा

On: March 27, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 अभियुक्तों को दबोचा

सहसवान (बदायूं): जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।आज शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।थाना सहसवान पुलिस ने गश्त के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से इन 12 लोगों को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य रूप से शुुभान (19 वर्ष), शोएब (19 वर्ष), कामराम (22 वर्ष), आरिस (25 वर्ष), अरशद (24 वर्ष), असलम, साबिर (38 वर्ष),कमर (40 वर्ष), भूरे (20 वर्ष), सालिम (19 वर्ष), दानिश (32 वर्ष) और रागिर (35 वर्ष) शामिल हैं। ये अभियुक्त मुख्य रूप से ग्राम हिंडौर, अमनपुर, नंगला चोई और भवानीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।सफल कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के साथ कांस्टेबल उमाशंकर, अजीत कुमार, गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल बंटी शामिल रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- बदायूं जनपद कस्बा सहसवान की रहने वाली छात्रा सारा समन ने नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम स्थान किया प्राप्त*

अमरोहा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका: 30 मार्च को राजकीय ITI में लगेगा वृहद ‘अप्रेन्टिसशिप मेला’

Moradabad news- मुख्य डाकघर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड की सघन चेकिंग

Badaun News: हत्या कर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में फेंका गया युवक का शव, नहीं हुई पहचान 

Amroha News- मुखिया गुर्जर ने मौजूदा विधायक को घेरा, कहा- ‘कमाल अख्तर को टिकट दे पार्टी, हमें उनका कर्ज उतारना है’

Amroha News-आदमपुर में बंदरों का भारी आतंक: घर के बाहर बैठी 8 साल की बच्ची पर बोला जानलेवा हमला 

Leave a Reply

error: Content is protected !!