*मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल*
#पीड़ित ने पिता पुत्र के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज#
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजावली निवासी मदनलाल पुत्र प्रकाश ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने सौफली पुत्र कृपाल पर उसकी मजदूरी के ₹800 आ रहे थे उसने जब मजदूरी के पैसे मांगे तो उपरोक्त सौफली ने गाली गलौज एवं मारपीट कर दी मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जब वह टेंपो में बैठकर थाना कोतवाली सहसवान जा रहा था तो उपरोक्त सौफली ने अपने पुत्र अजब सिंह के साथ टेंपो से खींचकर लाठी डंडों से दिनदहाड़े मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी तथा अनुसूचित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर भाग गए।
पीड़ित मदनलाल की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध अपराध संख्या 130 115/2, 352,351 /3 अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत घायल मदनलाल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
