*एरिया मैनेजर ने नकली अल्ट्राटेक ट्रैक सीमेंट बेचते हुए व्यापारी को पकड़ा*
#व्यापारी की दुकान से नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के 22 कट्टे बरामद, आरोपी व्यापारी के विरुद्ध एरिया मैनेजर ने कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज#
“नकली सीमेंट का सैंपल लेकर लेबोरेटरी को भेजा”
सहसवान (बदायूं) अल्ट्राटेक सीमेंट के एरिया मैनेजर संजय कुमार पुत्र भूदेव सिंह मकान नंबर 4 विश्वकर्मा कॉलोनी उत्तर प्रदेश में थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे जानकारी मिली की थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला में एक व्यापारी अल्ट्रा ट्रैक कंपनी का लेवल लगाकर नकली सीमेंट बड़े पैमाने पर बेच रहा है जिसकी दुकान पर जाकर देखा तो नकली सीमेंट के कट्टे रखे हुए थे एरिया मैनेजर तत्काल थाना जरीफ नगर पहुंचे प्रभारी से पुलिस बल सुरक्षा के वास्ते लेकर दोबारा विनोद कुमार गुप्ता पुत्र पूजा की लाल निवासी ग्राम रसूलपुर कला की दुकान किसान खड़ भंडार पर पहुंचे जहां उन्हें 22 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के लेवल लगे हुए मिले मौके पर ही एक कट्टे से 20 किलो सीमेंट सैंपल के लिए निकालकर सैंपल सील कर जांच हेतु लैबोरेट्री को भेज दिया जबकि दुकान पर रखे 22 कैट नकली अल्ट्राटेक सीमेंट के प्राइवेट वाहन में भरवा कर थाना ज़रीफ नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट के नकली कैट अपनी सुपुर्दगी में लेकर पीड़ित एरिया मैनेजर संजय कुमार के प्रार्थना पत्र पर किसान खाद भंडार के स्वामी आरोपी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र पोशाक की लाल के विरुद्ध अपराध संख्या 77 धारा 63 कॉपीराइट के अंतर्गत मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कर दी पुलिस ने मामला दर्ज का जांच प्रारंभ कर दी है।

