अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

On: March 17, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज*

#6 मार्च को ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से 22 वर्षीय चालक की मौके पर हुई थी दर्दनाक मौत#

“पुलिस ने शव का कराया था चिकित्सीय परीक्षण”

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग भारत पेट्रोल पंप के निकट आयशर ट्रैक्टर एजेंसी पर कंपनी से ट्राला में आये नो ट्रैक्टरो को ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राला से उतरते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से चालक की 6 मार्च को 11:00 बजे के लगभग दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मृतक की शव को परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा था।

थाना कोतवाली के ग्राम अलीपुर टप्पा हवेली निवासी सतपाल पुत्र नौबत सिंह ने थाना पुलिस को घटना के 10 दिन बाद दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसका भाई रामसेवक आयशर ट्रैक्टर पर नौकरी करता है जहां वह कंपनी से ट्राला में आए नो ट्रैक्टरो को उतार रहा था 8 ट्रैक्टर उसने सही प्रकार से उतार दिए जबकि नौ वा ट्रैक्टर जब वह उतर रहा था तो ट्राला चालक ने लापरवाही से ट्राला आगे बढ़ा दिया जिसके कारण चालक की लापरवाही के चलते मौके पर ही मेरे छोटे भाई रामसेवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

सतपाल सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने ट्राला संख्या एच आर 38ए वी 0184 चालक के विरुद्ध अपराध संख्या 104 धारा 281 ,106 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply