*संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में छात्राओं द्वारा एक दिवसीय हस्तशिल्प कला प्रदर्शन व होली मेला संपन्न*
#छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी#
“प्रदर्शनी में छात्राओं ने हस्तशिल्प कलाओं का भी किया प्रदर्शन जिसकी जमकर हुई प्रशंसा”


सहसवान (बदायूं)संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान की गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा हस्तशील कला प्रदर्शन के साथ होली मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि-‘ हस्तशिल्प कला द्वारा बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उनका हुनर यदि उन्हें पहचान दिलाने वाला बन जाये तो वह लगातार आगे बढ़ते जाते हैं।’असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी व गृहविज्ञान विषय प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में बी. ए व एम .ए की छात्राओं ने अपने हस्तकला कौशल को पहचान देते हुए सुंदर सुंदर होली की थाली, वेस्ट मैटीरियल से बनी वस्तुएं, टाइ एंड डाइ डिजाइन से वस्त्र , गुड़िया, मिट्टी की मूर्तियां ,खाद्य वस्तुएं आदि वस्तुएं हाथों से निर्मित करते हुए विक्रय कीं। रिछा राजकीय संघटक राजकीय महाविद्यालय की गृहविज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ समरीन फात्मा ने छात्राओं की प्रशंसा की । वहीं राजकीय संघटक महाविद्यालय नबाबगंज की गृहविज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रगति सक्सेना ने छात्राओं को छोटे-छोटे टिप्स देकर उनको प्रेरित किया।
छात्राओं में सना,रतनेश, रहनुमा, अलीशा,इला सक्सेना,इफरा,मुस्कान, आयुषी,अखिलेश,नेहा,प्राची मिश्रा, प्रज्ञा शर्मा, रागिनी,मानसी,हुमा, करिश्मा सक्सेना, तन्नू, रिद्धि माहेश्वरी,विभा सक्सेना,पूनम,हसना, रजनी आदि ने 14 स्टाल लगाए जिसमें स्टाल नं 7 में सना ,रतनेश, अलीशा, रहनुमा ने प्रथम स्थान,स्टाल नं 8 में रिद्धि व विभा ने द्वितीय स्थान, स्टाल नं 11 की एम ए 1 सेमेस्टर की मुस्कान ने तृतीय व स्टाल नं 4 की एम ए 3 सेमेस्टर की इला, प्रीति व पूजा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के करकमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । अतिथि डॉ प्रगति सक्सेना व डॉ समरीन फात्मा रहीं ।
शिक्षक वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रजनी गुप्ता, डॉ नीति सक्सेना डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ राजेश सिंह, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ सौरभ नागर, डॉ टेकचंद, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ नवीन कुमार, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी आदि की उपस्थिति रही ।वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार ,कमल ,संदीप,आशीष का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शुभ्रा महेश्वरी असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया तथा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया!

