अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:- होली की भूमि पर भाजपा नेता ने किया कब्जा हजारों ईट भूमि पर रखवाई

On: February 24, 2026 5:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*होली की भूमि पर भाजपा नेता ने किया कब्जा हजारों ईट भूमि पर रखवाई*
#मजिस्ट्रेट ने पालिका व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से भूमि खाली कराई#
“जिसकी क्षेत्र में हो रही है व्यापक चर्चा ईंटों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया”

सहसवान(बदायूं) उप जिला मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमूरी से मोहल्ले के ही एक सेवानिवृत्त फौजी ने शिकायत की की मोहल्ले सैफुल्लागंज में भाजपा नेता रजनीश पाठक द्वारा होली की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है भूमि पर लगभग 20 से 25000 लगी हुई है अगर भूमि को खाली नहीं कराया गया तो मोहल्ले के लोग होली पूजन नहीं कर पाएंगे जानकारी मिलते ही एसडीम ने तत्काल ने नायब तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर राजस्व टीम तथा पालिका प्रशासन की टीम को ले जाकर तत्काल भूमि खाली करने के साथ ही होली की भूमि पर कब्जा कर गए सामान को जप्त करने के निर्देश दिए जिस पर नायब तहसीलदार जितेंद्रकुमार अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार जेसीबी मशीन के साथ टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तथा भूमि पर कब्जा करने वाले भाजपा नेता को तत्काल भूमि खाली करने के निर्देश दिए परंतु भूमि पर अत्यधिक ईंटों होने के कारण भूमि खाली हो पाना असंभव था जिस पर प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन के माध्यम से होली की भूमि पर पड़ी हुई लगभग 20 से 25000 इन्हें जेसीबी तथा ट्राला के माध्यम से भरवा कर होली की भूमि को खाली करा दिया।
प्रशासन के इस निर्णय की जमकर प्रशंसा हो रही है मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अब वह खुलकर होली का आनंद ले सकेंगे कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की पूर्व में होली के स्थान से थोड़ा बहुत सामान प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाता था इस बार उपरोक्त भूमि से सभी अतिक्रमण हटा दिया गया जो मोहल्ले वासियों की एकता का प्रतीक है उन्होंने मोहल्ले के ही सेवा निवृत फौजी के साहस की जमकर प्रशंसा की तथा कहा कि उनके इस मामले में आ गया आने से प्रशासन द्वारा भूमि को खाली कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!