अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- सरे सांझ शौच को गई युवती से रास्ता रोककर की छेड़छाड़

On: February 23, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*सरे सांझ शौच को गई युवती से रास्ता रोककर की छेड़छाड़*

#युवती ने मचाया शोर मौके पर पहुंचे परिजन,एक आरोपी को मौके से पकड़ा, दूसरा धमकी देकर हुआ फरार#

“पिता ने मामले की दो आरोपियों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी”

सहसवान(बदायूं) थाना कोतवाली मुजरिया क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री सरे सांझ जंगल में शौच को गई थी जहां ग्राम के दो आरोपी विशेष पुत्र अनारसिंह, प्रमोद पुत्र ओमपाल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी।उसके शोर मचाए जाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर मेरी पुत्री ने विशेष पुत्र अनार सिंह को पकड़ लिया जबकि प्रमोद भागने में सफल हो गया प्रमोद भागते समय मेरी पुत्री को गाली गलौज के अलावा अभद्र व्यवहार तथा मामले की सूचना थाना पुलिस को देने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या धारा 115/2, 352,351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ करनी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply