अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- तहसील कार्यालय के क्षेत्र में तैनात सात लेखपालों को इधर-उधर स्थानांतरित किया

On: February 19, 2026 9:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*सहसवान तहसील कार्यालय के क्षेत्र में तैनात सात लेखपालों को इधर-उधर स्थानांतरित किया*

#तहसीलदार की आख्या रिपोर्ट पर उप जिलाधिकारी ने स्थानांतरित लेखपालों को तैनाती स्थल पर तत्काल क्षेत्र का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए#

“तहसीलदार ने कई वर्षों से एक ही क्षेत्र पर तैनात लेखपालों को स्थानांतरित नहीं किया जिसकी तहसील परिसर में दिनभर होती रही चर्चा ”

सहसवान(बदायूं) तहसीलदार राकेश कुमार ने शासनदेश के मुताबिक एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय पर तैनात लेखपाल के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है तो वही एक ही क्षेत्र पर एक वर्ष में लगभग चार लेखपाल स्थानांतरित हो चुके हैं जबकि 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात रह चुके कई लेखपालों को स्थानांतरित करना उचित नहीं समझा जो लेखपालों के गले नहीं उतर पा रहा है जिसकी चर्चा तहसील परिसर में आज दिन भर होती रही।

तहसीलदार राकेश कुमार ने लेखपाल सुरेंद्र सिंह को वर्तमान तैनाती स्थल दहग़वा से नवीन तैनाती स्थल घूरनपुर के साथ-साथ भीकमपुर टप्पा जामनी का अतिरिक्त कार्य भार लेखपाल जितेंद्र सिंह को वर्तमान सेनाती स्थल सिमरा बनवीरपुर से नवीन तैनाती स्थल दहगवां के साथ-साथ ग्राम मोहम्मदपुर कुड़ई का भी कार्यभार देखने के निर्देश दिए हैं लेखपाल कामेश कुमार को वर्तमान तैनाती जतकी से नवीन तैनाती स्थल सिमरा बनवीरपुर के साथ-साथ ग्राम सग़राय का अतिरिक्त कार्यभार लेखपाल पुष्पेंद्र यादव को वर्तमान तैनाती स्थल घूरनपुर से नवीन तैनाती स्थल जतकी के साथ-साथ ग्राम आतर का अतिरिक्त कार्य भार लेखपालसी श्रीमती कमलेश को नवीन तैनाती राजस्व गांव अमनपुर तथा शासकीय हित में राजस्व कार्यालय से संबद्ध करते हुए ग्राम अमनपुर का कार्य भार रामपाल लेखपाल को अतिरिक्त कार्य भर के रूप में देखने के निर्देश दिए हैं लेखपाल कुमारी अनु को नवीन तैनाती राजस्व गांव भगतपुर शासकीय हित में लोकवाणी कार्यालय से संबद्ध करते हुए लेखपाल नाजिम खान को गांव भगतपुर का अतिरिक्त कार्यभार देखने के निर्देश दिए हैं।

तहसीलदार ने लेखपाल हरीश कुमार को तैनाती स्थल हरदत्तपुर राजस्व गांव के साथ-साथ डकारा पुख्ता राजस्व गांव का कार्यभार देखने के निर्देश दिए हैं

स्थानांतरित किए गए लेखपालों की सूची पर आख्या रिपोर्ट लगाते हुए उप जिलाधिकारी साइ आश्रित शाखमूरी से स्थानांतरित किए गए लेखपालों का स्वीकृति मांगी थी उप जिला अधिकारी ने तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा लेखपालों की भेजी गई सूची पर अपनी मोहर लगाकर स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजस्व गांव

सग़राय पर एक वर्ष में अब तक चार लेखपाल स्थानांतरित हो चुके परंतु 1 वर्ष से उपरोक्त राजस्व गांव को एक भी एक या दो वर्ष के लिए स्थाई लेखपाल नहीं मिल सका।

वहीं राजस्व निरीक्षक चरण सिंह राजस्व संरक्षक कार्यालय के साथ-साथ जरीफ नगर (क्षेत्र राजस्व निरीक्षक) तथा राज्य संरक्षक किशन लाल को राजस्व निरीक्षक जरीफनगर से उस्मानपुर राजस्व निरीक्षक पद का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल की हालत में सुधार, युवक पर हुई एफआईआर

Badaun News: एचपीसीएल हत्याकांड, बदायूं में आरोपी अजय के ताऊ पर भी कसा शिकंजा, 27 अवैध दुकानों पर बेदखली के लिए मुकदमा

Eid Ul Fitr: नगर एंव देहात क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश व हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया गया

Eid Ul Fitr: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई

Moradabad News-कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़

Badaun News: जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Leave a Reply

error: Content is protected !!