*थाना मुजरिया क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल एवं केवल चोरी करने वाला गिरहो सक्रिय*
#एक सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा विद्युत निजी ट्रांसफार्मरो को बना चुका है गिरोहों अपना शिकार#
“घटना के समय विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से ड्यूटी पर तैनात स्टाफ कर्मचारियों पर उठ रही है शक की सुई”

सहसवान(बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र ग्राम मुडसान मे बीते एक सप्ताह में विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल एवं कॉपर की लाइन चोरी कर ले जाने की अज्ञात चोरों द्वारा घटना को ताबड़तोड़ अंजाम दिया जा रहा है जिससे सिंचाई के समय तैयार खड़ी फसलों को समय से सिंचाई न हो पाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक व उपखंड अधिकारी विद्युत सहसवान को निजी विद्युत ट्यूबवेल उपभोक्ताओं ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी आधा दर्जन से ज्यादा निजी विद्युत ट्यूबवेल स्वामियों के अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल एवं उसके कनेक्शन की कॉपर लाइन चोरी करने गए जिसकी कीमत हजारों रुपए है पत्र में पीड़ितों ने बताया 15 /16 की रात भी अज्ञात चोरों ने दोबारा फिर घटना को अंजाम दिया तथा फिर विद्युत ट्रांसफार्मर के तेल एवं विद्युत कनेक्शन की कापर तार की चोरी कर ले गए किसानों ने बताया कि इस समय उनकी फसल के लिए जब की सिंचाई की जरूरत है चोरों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन की चोरी करके विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी गई जिसके कारण किसने की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
पत्र में पीड़ित उपभोक्ताओं ने बताया यह घटना उसे समय हुई जब विद्युत आपूर्ति मुख्य लाइन में पूर्ण रूप से बंद थी किसी भी लाइन में शटडाउन ले रखा था शटडाउन के मौके का फायदा चोरों द्वारा उठाया गया और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
पीड़ित किसानों ने दोनों अधिकारियों से दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने एवं दोषी चोरों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान मुडसान गजेंद्र सिंह,रुस्तम पुत्र अकबर खान,असलम खान पुत्र हबीब खान,कन्हाई पुत्र बाल किशन,ओमप्रकाश पुत्र भीकम आदि के हस्ताक्षर हैं।

